
Shocking Secret
Beginner · ≈ 4 min story · 2 min read
पिछले महीने फैमिली ट्रिप पर हुई एक बात तान्या को डराती रहती थी, और आखिर वह हिम्मत करके मम्मा को सब बता देती है। नील अंकल ने गाड़ी चलाना सिखाने की बात कहकर उसे गाड़ी चलाते समय अपनी गोद में बिठाया, उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ और कहा कि यह उनका सीक्रेट है, मम्मा को बताया तो वो नाराज़ होंगी। मम्मा शांत रहकर उसकी पूरी बात सुनती हैं, उसे सच बताने के लिए थैंक यू कहती हैं, उस पर भरोसा करती हैं और साफ़ कहती हैं कि अगर तान्या डर की वजह से 'ना' नहीं बोल पाई, तब भी गलती उसकी नहीं, गलत काम करने वाले बड़े की है। फिर मम्मा तीन बातें याद रखने को कहती हैं: तुम्हारा शरीर तुम्हारा है, कोई असहज सीक्रेट छिपाना ज़रूरी नहीं, और मम्मा, डैडी या किसी भरोसेमंद बड़े से हमेशा बात की जा सकती है। कहानी तान्या के एक नए सवाल पर रुकती है कि अगर वह इतना डर जाए कि 'ना' भी न बोल पाए तो क्या करे, और मम्मा उसे समझाना शुरू करती हैं। कहानी में परिवार के एक सदस्य द्वारा गलत तरह से छूने की बात सीधे शब्दों में आती है, इसलिए बच्चे के साथ सुनने से पहले इसे एक बार खुद सुन लें।
Listen to Shocking Secret
तान्या अपनी छोटी-छोटी उँगलियों को देख रही थी। उसने अपनी dress का कोना पकड़ा और एक गहरी साँस ली। "मम्मा... याद है last month हम family trip पर गए थे? तब नील अंकल ने मुझे गाड़ी चलाते समय अपनी गोद में बैठने को कहा था। उन्होंने कहा था कि वो मुझे driving सिखाएँगे। और फिर..." तान्या अचानक चुप हो गई।
मम्मा ने प्यार से पूछा, "और फिर क्या हुआ, बेटा? क्या तुम्हें बताने में डर लग रहा है?" तान्या बोली, "मम्मा, अंकल ने कहा था कि अगर मैंने आपको बताया, तो आप मुझसे नाराज़ हो जाओगी। लेकिन मम्मा, मैंने तो कुछ गलत नहीं किया!" मम्मा ने उसका हाथ थामा। "मुझे पता है, sweetheart। तुमने कुछ गलत नहीं किया। मैं तुम्हारी बात सुन रही हूँ।"
तान्या ने धीरे से कहा, "जब मैं उनकी गोद में बैठी थी, तब उन्होंने मेरे private part को touch किया। मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, मम्मा।" मम्मा को बहुत चिंता हुई, लेकिन उन्होंने अपनी आवाज़ calm रखी। "फिर क्या हुआ, बेटा?" तान्या की आँखों में आँसू आ गए। "उन्होंने कहा कि ये हमारा secret है। आपको बताया तो आप गुस्सा करोगी। मैं डर गई थी मम्मा, इसलिए चुप रही।"
मम्मा ने कहा, "मेरी प्यारी तान्या, Thank you मुझे सच बताने के लिए। नील अंकल ने जो किया, वो बिल्कुल गलत था। किसी को भी, चाहे वो family में ही क्यों ना हो, तुम्हारे private parts को इस तरह touch करने या ऐसी बात secret रखने को कहने का हक नहीं है। मैं तुम्हारी safety का ध्यान रखूँगी।"
तान्या रोते हुए बोली, "लेकिन मम्मा, वो बड़े हैं। क्या मुझे उनकी बात माननी चाहिए थी? आप मुझसे नाराज़ तो नहीं हो?" मम्मा ने कहा, "बिल्कुल नहीं, बेटा! ये तुम्हारी गलती नहीं थी। I believe you!" तान्या ने अपने आँसू पोंछे और पूछा, "लेकिन मम्मा... मैंने उन्हें No भी नहीं बोला।" मम्मा ने समझाया, "तान्या, अगर तुम डर की वजह से No नहीं बोल पाई, चुप हो गई या वहाँ से हट नहीं पाई, तब भी तुम्हारी कोई गलती नहीं है। गलत काम करने वाला बड़ा इंसान खुद responsible है, तुम नहीं।"
मम्मा ने आगे कहा, "बस तीन बातें याद रखना। तुम्हारी body तुम्हारी है। कोई uncomfortable secret छिपाना ज़रूरी नहीं है। और तुम हमेशा मुझसे, Daddy से या किसी trusted adult से बात कर सकती हो। अगर कोई तुम्हारी बात ना सुने, तो किसी दूसरे trusted adult को बताना, जब तक तुम्हें मदद ना मिले।"
तान्या मम्मा के पास आकर बैठ गई। अब उसे अच्छा लग रहा था कि मम्मा ने उसकी बात सुनी और उस पर भरोसा किया। लेकिन तान्या के मन में अभी भी एक सवाल था। उसने मम्मा की तरफ देखा और पूछा, "मम्मा... अगर कोई मुझे ऐसे touch करे जो मुझे अच्छा ना लगे, और मैं इतनी scared हो जाऊँ कि No भी ना बोल पाऊँ, तो मुझे क्या करना चाहिए?"
मम्मा ने प्यार से कहा, "तान्या, ऐसी situation में तुम्हारी safety सबसे ज़रूरी है। चलो, मैं तुम्हें समझाती हूँ।"
More bedtime stories

क्या सबको हग करना ज़रूरी है?
तान्या मम्मा से पूछती है कि अगर कोई जान-पहचान वाला, जिससे वह प्यार करती है, Hug करना चाहे और उसका मन ना हो, तो क्या फिर भी Hug करना पड़ेगा। मम्मा बताती हैं कि किसी से प्यार करने का मतलब हमेशा Hug करना नहीं है, और मन ना हो तो किसी को Hug या Kiss करने की ज़रूरत नहीं है, चाहे वह family में से ही कोई हो। तान्या प्यार से 'No, thank you!' कह सकती है, और अगर कोई उसकी बात ना सुने तो वहाँ से हटकर मम्मा या किसी trusted adult को बता सकती है। यह Good Touch, Bad Touch series की दूसरी कहानी है और तान्या के यह कहने पर खत्म होती है कि उसके पास एक secret है।

Secret
तान्या मम्मा को अपना secret बताती है: त्रिशा मासी की birthday party में शौर्य दीदी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर एक छोटा-सा teddy bear दिया और कहा कि मम्मा को मत बताना। यह बात छिपाकर तान्या को uncomfortable feel होने लगा। मम्मा उसे बताने के लिए thank you कहती हैं, कहती हैं कि उसने कुछ गलत नहीं किया, और समझाती हैं कि Daddy की surprise party जैसा happy surprise उस secret से अलग होता है जो scared, worried या uncomfortable feel कराए। ऐसे secrets छिपाने की ज़रूरत नहीं है, और बताने पर कभी डाँट नहीं पड़ेगी। यह Good Touch, Bad Touch series की तीसरी कहानी है। कहानी वहाँ खत्म होती है जहाँ मम्मा प्यार से पूछती हैं कि क्या कभी किसी और ने भी ऐसा secret रखने को कहा है, और तान्या धीरे से कहती है, 'हाँ, मम्मा...'

तान्या का एक ज़रूरी सवाल
तान्या और मम्मा living room में रंग भरते, गाते और हँसते हुए दोपहर बिता रही हैं। तभी तान्या पूछती है कि मम्मा good touch और bad touch की बात क्यों करती हैं। मम्मा आसान शब्दों में समझाती हैं कि तान्या की body सिर्फ उसकी है, जो टच डराए, अजीब लगे या अच्छा ना लगे उसे सहने की ज़रूरत नहीं है, और वह 'No' या 'Stop' कहकर मम्मा-पापा या किसी भरोसेमंद बड़े को बता सकती है। गुदगुदी का उदाहरण देकर मम्मा बताती हैं कि 'बस' कहने पर रुक जाना ज़रूरी है। यह Good Touch, Bad Touch series की पहली कहानी है और तान्या के अगले सवाल पर खत्म होती है: क्या सबको हग करना पड़ेगा?

बच्चे का नजरिया
एक बूढ़े पिता के काँपते हाथों से खाना गिरने और बर्तन टूटने लगते हैं, तो घरवाले उन्हें मेज से दूर बिठाकर लकड़ी की प्लेट और कटोरी में खाना देने लगते हैं। घर का चार साल का बच्चा यह सब चुपचाप देखता रहता है। एक शाम वह लकड़ी के टुकड़ों से जो बना रहा होता है, उसकी वजह सुनकर माता-पिता के चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है और उन्हें अपनी गलती का एहसास हो जाता है।